ताजा खबर

झांसी में हैंडपंप चलाते ही निकलने लगी कच्ची शराब, आबकारी टीम भी रह गई हैरान

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, November 25, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। सकरार क्षेत्र के अड़जार गांव में टीम को एक जगह रखे छोटे हैंडपंप पर शक हुआ। जब अधिकारियों ने उसे चलाकर देखा तो उसमें से पानी की जगह कच्ची शराब निकलने लगी। इस तरह हैंडपंप से करीब 30 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के मुताबिक, शनिवार को आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार और शिशिर द्विवेदी ने सकरार थाना पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया था। अड़जार में छापेमारी के दौरान टीम की नजर एक हैंडपंप पर पड़ी। शक होने पर उसे चलाया गया तो शराब निकलने लगी। यह देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए।

इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने बड़ौरा चौराहा, सिमरावारी पहाड़िया, बैदौरा, दखनेश्वर, डेरा पृथ्वीपुर, नयाखेड़ा, बुढ़पुरा, बम्हरौली, सकरार और अड़जार समेत कई जगहों पर छापेमारी की। पूरे अभियान के दौरान कुल 340 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 4,300 किलोग्राम लहन भी मौके पर नष्ट कराया गया।

इस कार्रवाई में एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जिसे जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग ने अभियान के दौरान चार मामले भी दर्ज किए हैं। हैंडपंप से शराब निकलने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.