ताजा खबर

तालाब में कचरा डालने पर खूनी विवाद, हमीरपुर में घायल महिला की मौत; बेटे को भी पीटा

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, November 10, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: हमीरपुर में तालाब में कचरा डालने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 31 अक्टूबर को एक परिवार ने 55 वर्षीय फूलादेवी के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने सोमवार को झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दौरान घटना का वीडियो बना रहे उनके बेटे नरेंद्र को भी आरोपियों ने पीटा और उसका मोबाइल छीनकर तालाब में फेंक दिया।

फूलादेवी के परिवार ने उन्हें पहले राठ और फिर उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। झांसी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब मामले की आगे की जांच हमीरपुर पुलिस करेगी। यह घटना राठ थाना क्षेत्र के बसेला गांव की है।

मृतका फूलादेवी के पति कल्लू अहिरवार खेती-किसानी करते हैं। उनके दो बेटे धर्मपाल और नरेंद्र और एक बेटी सावित्री है। बड़े बेटे धर्मपाल और बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि नरेंद्र अविवाहित है। धर्मपाल ने बताया कि उनका घर तालाब के किनारे है। 31 अक्टूबर को तालाब में कचरा गिरने के बाद एक व्यक्ति नाराज हो गया और उसने उनकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी।

धर्मपाल के मुताबिक, मां को पिटता देख छोटे भाई नरेंद्र ने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे नाराज आरोपी ने अपने परिवार के लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर फूलादेवी और नरेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला किया। मारपीट में फूलादेवी के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें बचाने की कोशिश के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.