ताजा खबर

चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो बच्चों समेत 4 की मौत; 12 घायल

Photo Source : Google

Posted On:Monday, November 9, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: चित्रकूट जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। मरने वालों में छह और आठ साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। करीब 30 लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रामनगर कस्बे के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाला हुक अचानक निकल गया, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

यह हादसा झांसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर रायपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। ट्रॉली में सवार श्रद्धालु दिवाली के मौके पर चित्रकूट में दर्शन और पूजा-पाठ करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हुक निकलने के बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें बैठे कई लोग नीचे दब गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान प्रयागराज निवासी राधेकृष्ण उर्फ गोवर्धन (50), मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्रिवेणी सिंह (50) और छह साल के शिवांश व आठ साल के पुष्पराज के रूप में हुई है। हादसे में घायल 12 लोगों में सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली मध्य प्रदेश नंबर की थी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ट्रॉली में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.