Posted On:Friday, May 9, 2025
मुंबई, 09 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड का एग्जीक्यूटिव बोर्ड आज यह तय करेगा कि पाकिस्तान को 1.3 बिलियन डॉलर (करीब ₹11,113 करोड़) का नया लोन देना है या नहीं। पाकिस्तान को यह पैकेज क्लाइमेट रेजिलिएंस लोन प्रोग्राम के तहत दिया जाना है। बोर्ड की मीटिंग में भारत इसका विरोध कर सकता है, क्योंकि पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के चलते दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। ऐसे में भारत नहीं चाहेगा कि पाकिस्तान को कोई भी फंड मिले और वह इसका इस्तेमाल भारत में आतंकवाद फैलाने पर करे। IMF की मीटिंग से एक दिन पहले गुरुवार (8 मई) को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान को राहत देने से पहले IMF के बोर्ड को अपने अंदर गहराई से देखना चाहिए और तथ्यों को ध्यान में रखना चाहिए। पिछले तीन दशकों में IMF ने पाकिस्तान को कई बड़ी सहायता दी है। उससे चलाए गए कोई भी कार्यक्रम सफल नतीजे तक नहीं पहुंच पाए हैं। मिस्री ने कहा कि भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर 9 मई को IMF बोर्ड की बैठक में देश का पक्ष रखेंगे। बोर्ड का फैसला क्या होगा यह एक अलग मामला है, आप जानते हैं कि IMF के फैसले लेने के तरीके क्या हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि पाकिस्तान के मामले में उन लोगों को फैक्ट्स पता होने चाहिए, जो इस देश को बचाने के लिए आराम से अपना खजाना खोल देते हैं। IMF की मीटिंग में एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी के तहत पाकिस्तान को मिल रहे 7 बिलियन डॉलर (करीब 59 हजार करोड़ रुपए) की मदद की पहली समीक्षा भी होनी है। मीटिंग में यह तय होगा कि पाकिस्तान को इस पैकेज की अगली किस्त देनी है या नहीं। पाकिस्तान और IMF ने जुलाई 2024 में तीन साल के लिए 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज पर सहमति जताई थी, जिसके तहत नए कार्यक्रमों से पाकिस्तान को आर्थिक मजबूती देने पर काम किया जाना है। 37 महीने के एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी कार्यक्रम (सहायता कार्यक्रम) में पूरा पैसा मिलने तक छह समीक्षाएं होनी हैं। पाकिस्तान की परफॉर्मेंस के आधार पर लगभग 1 बिलियन डॉलर की अगली किस्त रिलीज की जानी है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान को दिए जाने वाले 1.3 बिलियन डॉलर के ऋणों पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि इस पर दोबारा विचार किया जाए, क्योंकि पाकिस्तान को मिलने वाला पैसा आतंक को बढ़ावा देने में इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि, IMF ने भारत के अनुरोध को मानने से इनकार कर दिया है। वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मई को पाकिस्तान को दिए जा रहे लोन का रिव्यू करेगा।
झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झांसी में बस से दो बैग चोरी, कारोबारी का दावा- 5 करोड़ की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये थे अंदर
झांसी में श्मशान घाट पर लगा था ताला, पत्नी के शव के साथ 3 घंटे इंतजार करते रहे परिजन
आश्रम पर पुलिस की छापेमारी के बाद काली सरकार का वीडियो वायरल, प्रदीप शुक्ला ने लगाए बंधक बनाने और मारपीट के आरोप
‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह की धमाकेदार एंट्री, शूर्पणखा के अवतार में सामने आया नया पोस्टर
झांसी में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत
अनिल कपूर के घर सजी करवा चौथ की महफिल, आमिर खान और गौरी स्प्राट की जोड़ी ने खींचा सबका ध्यान
संजय गुप्ता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, संजय दत्त बोले- भाई, तुम्हारा सपना ‘कांटे 2’ जरूर पूरा करूंगा
झांसी में चूहे को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, वीडियो वायरल होने पर तीन आरोपी गिरफ्तार
झांसी में भूसे से भरा ट्रैक्टर 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरा, 20 साल के युवक की मौत, दो घायल
झांसी में मौसम हुआ साफ, धूप निकलने से मिली राहत; खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े
‘बाबुडी मेरा निकनेम है’, श्रद्धा कपूर ने बताया ‘ईठा’ से जुड़ा दादी का खास रिश्ता, भावुक हुईं अभिनेत्री
छत्रपति शिवाजी महाराज बनेंगे ऋषभ शेट्टी, टी-सीरीज की दो भागों वाली ऐतिहासिक फिल्म का हुआ ऐलान
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव
अमरीकी मिडटर्म चुनाव 2026 में टेक्सास में ऐतिहासिक उलटफेर: 36 साल बाद डेमोक्रेट जीना हिनोजोसा बनीं ग...
सऊदी अरब का हूतियों से सीजफायर के लिए 1 अरब डॉलर का कथित प्रस्ताव! ईरान में हुई अहम बैठक से बढ़ी हलच...
Israel Election 2026; इजरायल में मतदान जारी, नेतन्याहू की सत्ता पर नजरें; सुरक्षा और सैन्य भर्ती बने...
इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, बहुमत के लिए दिलचस्प होगा मुकाबला
सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ा तनाव, दो बैलिस्टिक मिसाइलें हवा में नष्ट; कई इलाकों में गिर...
ईरान संघर्ष में अमेरिका को भारी झटका: 81 से अधिक सैन्य विमान और ड्रोन क्षतिग्रस्त, 3.3 अरब डॉलर का न...
इजरायल में 7 अक्टूबर हमले की तीसरी बरसी पर श्रद्धांजलि और भारी राजनीतिक विरोध
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer