ताजा खबर

झांसी में मौसम हुआ साफ, धूप निकलने से मिली राहत; खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, October 31, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी में शनिवार को मौसम सामान्य बना हुआ है। सुबह से ही धूप निकली हुई है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण हल्की ठंड महसूस हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, शनिवार को झांसी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बता दें कि गुरुवार और शुक्रवार को अर्नब चक्रवात के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिला था। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी हुई। इसके चलते जिले में अचानक मौसम बिगड़ गया था। रात के समय ठंड भी बढ़ गई थी। हालांकि, शनिवार को आसमान साफ होने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है।

मौसम में बदलाव से बढ़ रहे बीमारियों के मरीज

पिछले दो दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक खांसी, जुकाम, बुखार और गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉक्टर डीएस गुप्ता ने बताया कि मौसम बदलने के बाद लोग ठंडी चीजें खा-पी रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें बुखार और कंजेशन की परेशानी हो रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि ऐसे मौसम में ठंडी चीजों के सेवन से बचें।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.