ताजा खबर

झांसी के निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, July 8, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 40 वर्षीय रिजवाना की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

मोहल्ला तालपुरा एवट मार्केट निवासी नफीस की पत्नी रिजवाना को पित्त की समस्या होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। सोमवार शाम करीब छह बजे उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया, लेकिन कई घंटों तक बाहर नहीं लाया गया।

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने मरीज की स्थिति के बारे में जानकारी लेनी चाही तो अस्पताल स्टाफ ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उनके साथ बहस भी हुई। मंगलवार को अस्पताल कर्मी रिजवाना को ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकालकर आईसीयू में लिटा गए। वह बेहोश थीं और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थीं। काफी पूछताछ के बाद परिजनों को उनकी मौत की जानकारी मिली।

घटना की सूचना पर नवाबाद थाना और विश्वविद्यालय चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, निजी अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.