ताजा खबर

गाय को बचाने में पलटी टमाटर से भरी पिकअप, चालक-क्लीनर की बची जान

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 13, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: मऊरानीपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर अचानक गाय आ जाने से उसे बचाने की कोशिश में टमाटर से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चालक और क्लीनर पिकअप के अंदर ही फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि पिकअप टीकमगढ़ से मऊरानीपुर की ओर आ रही थी। छतरपुर बाईपास के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। चालक ने गाय को बचाने के लिए वाहन को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की, लेकिन पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।

पिकअप पलटते ही उसमें रखे टमाटर सड़क पर फैल गए। वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक हादसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

हादसे के बाद पिकअप में फंसे चालक और क्लीनर को निकालने के लिए राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अचानक सड़क पर आने वाले पशुओं की वजह से आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.