ताजा खबर

झांसी में 24 दिन बाद सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, ऑपरेशन कर काटना पड़ा था पैर

Photo Source : Google

Posted On:Friday, September 11, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय युवक ने 24 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार को दम तोड़ दिया। रोडवेज बस की टक्कर में उसका एक पैर बुरी तरह घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पैर काट दिया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। हादसा सदर थाना क्षेत्र में भगवंतपुरा गांव के पास हुआ था।

मृतक की पहचान भगवंतपुरा निवासी सज्जन रायकवार (32) के रूप में हुई है। वह किशन रायकवार का बेटा था और दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। चचेरे भाई कालका प्रसाद के मुताबिक, सज्जन मजदूरी करता था। करीब सात साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन तीन साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

सज्जन के पिता किशन की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह अपनी मां बबली के साथ रहता था। 17 अगस्त को वह मजदूरी के पैसे लेकर घर लौट रहा था। भगवंतपुरा गांव के पास उसे रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस के पहिए के नीचे आने से उसका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए ऑपरेशन कर पैर काट दिया था। इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.