झांसी न्यूज डेस्क: झांसी के थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा की बेटी अंशिका का उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) पद पर चयन होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया, फूल-मालाएं पहनाईं और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
अंशिका ने बताया कि उन्होंने घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई की और माता-पिता के आशीर्वाद व लगातार मेहनत के दम पर पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया।
उन्होंने युवाओं से कहा कि अगर लक्ष्य तय करके पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है।
अंशिका के छोटे भाई अभय इन दिनों ग्वालियर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर राजेश अहिरवार, वीरपाल गुर्जर, बारे महाराज, विकास कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और अंशिका को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।