ताजा खबर

जनपद में 1260 स्थानों पर होलिका दहन, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और क्यूआरटी तैनात

Photo Source : Google

Posted On:Monday, March 2, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: जनपद में सोमवार को कुल 1260 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा, जिनमें से 694 स्थल महानगर क्षेत्र में हैं। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है।

होलिका दहन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को सक्रिय रखा गया है। प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्रवार भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। रविवार को नवाबाद, सीपरी बाजार और कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रख रही है। करीब दस हजार से अधिक सोशल मीडिया खातों को चिन्हित कर उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सामग्री को तुरंत रोका जा सके। इसके लिए अलग से टीम गठित की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होलिका दहन केवल पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही होगा और किसी नई परंपरा या नई जगह की अनुमति नहीं दी गई है। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.