Posted On:Friday, May 9, 2025
झांसी न्यूज डेस्क: पाकिस्तान की ओर से जम्मू, पंजाब और राजस्थान में हवाई हमले के बाद झांसी में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बुधवार रात को 25 थानों की पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच की गई। रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर यात्रियों से पूछताछ और सामान की चेकिंग की गई, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। झांसी के बबीना कैंट, सदर बाजार और तालबेहट जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन जगहों पर 3 स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसमें बाहरी हिस्सों की निगरानी स्थानीय पुलिस कर रही है, जबकि भीतरी सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना के जवानों के पास है। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। झांसी को बी कैटेगिरी में रखा गया है, क्योंकि यहां 31वें भारतीय बख्तरबंद डिवीजन का मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने हैं। सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए बबीना, सदर बाजार, भट्टागांव, पाल कॉलोनी, हवाई पट्टी, सिमराहा, हाथी ग्राउंड और लाल कुर्ती जैसे इलाकों में भी सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है।
झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झांसी में ड्यूटी के दौरान रेलकर्मी की ट्रेन से कटकर मौत, 9 महीने पहले हुई थी शादी
झांसी में 524 एलपीजी सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी, खाली वाहन हाईवे किनारे मिला
झांसी में 524 एलपीजी सिलेंडर चोरी का पर्दाफाश, गैस एजेंसी मालिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
झांसी में कॉमर्शियल गैस की किल्लत, होटल-ढाबे बंद होने लगे; लकड़ी-कोयले पर बन रहा खाना
झांसी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी की शिकायतें, हॉस्टल और बाजारों में बढ़ी चिंता
दतिया में कट्टे के दम पर बकरा लूटने वाले दो बदमाश 12 घंटे में गिरफ्तार
झांसी में ट्रेन के पार्सल डिब्बे से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 74 किलोग्राम धातु कबाड़ बरामद
झांसी में एलपीजी संकट गहराया, गैस नहीं मिलने पर इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ी
जीरो बैलेंस स्मार्ट मीटर पर सख्ती, 52 हजार से अधिक घरों की बिजली कटने की तैयारी
झांसी-खजुराहो हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक; युवक की मौत, साथी घायल
अस्पताल से फिल्मी अंदाज में फरार हुआ बदमाश नदीम, पुलिस में मचा हड़कंप
झांसी में बाइक हादसा: 8 साल के बच्चे समेत दो घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer