ताजा खबर

झांसी में अचानक बदला मौसम, दोपहर में तेज बारिश; गर्मी और उमस से मिली राहत

Photo Source : Google

Posted On:Friday, August 14, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी में शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जो खबर लिखे जाने तक जारी थी। अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर पहले ही यलो अलर्ट जारी किया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। बारिश के साथ गरज-चमक होने की भी संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

गुरुवार को 29.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड

इससे पहले गुरुवार को झांसी का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटे में जिले में 29.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

15 अगस्त को भी बारिश का अनुमान

स्वतंत्रता दिवस यानी शनिवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

16 अगस्त के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

16 अगस्त को झांसी में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 17 से 19 अगस्त तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। धूप निकलने के बाद उमस बढ़ेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं बुधवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। ऐसे में अगले सप्ताह झांसी में एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ सकती है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.