ताजा खबर

झांसी में खेत पर करंट लगने से किसान की मौत, जानवर भगाने गया था

Photo Source : Google

Posted On:Friday, July 31, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी में खेत पर करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के छपरा गांव की है, जहां गुरुवार शाम करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान रोहित यादव (28) पुत्र चैनू यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रोहित ने गांव के बनवारी यादव का खेत बटाई पर ले रखा था, जहां उन्होंने धान की फसल लगाई थी।

भतीजे अजय प्रताप सिंह ने बताया कि रोहित खेत में घुसे जानवरों को भगाने गए थे। बारिश के कारण ट्रांसफार्मर के पास लगी तार फेंसिंग में करंट उतर आया था। जैसे ही उन्होंने फेंसिंग को छुआ, उन्हें तेज करंट लगा और वह मौके पर ही बेहोश हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोहित अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों रीत (8 वर्ष) और अधिराज (5 वर्ष) को छोड़ गए हैं।

पुलिस ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.