ताजा खबर

झांसी की 42 हजार से ज्यादा बेटियां सीखेंगी आत्मरक्षा, 573 स्कूलों में बनेंगे क्लब

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, August 11, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी में अब हजारों छात्राओं को पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली 42,527 छात्राओं को जूडो-कराटे, ताइक्वांडो और आत्मरक्षा की अलग-अलग तकनीकें सिखाई जाएंगी। इसके लिए जिले के 573 स्कूलों में सेल्फ डिफेंस क्लब बनाए जाएंगे।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुरू होने वाले ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान’ में 257 उच्च प्राथमिक, 307 कंपोजिट और नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शामिल हैं। इन सभी स्कूलों में क्लब बनाकर छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हर सेल्फ डिफेंस क्लब में 10 छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ये छात्राएं अपने स्कूल की दूसरी छात्राओं को भी आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में जागरूक करेंगी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही तुरंत फैसला लेने का अभ्यास भी कराया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बनाना नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। रानी लक्ष्मीबाई की धरती पर शुरू होने वाला यह अभियान बेटियों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करेगा।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.