ताजा खबर

फिटनेस खत्म फिर भी सड़कों पर दौड़ रहे 13 स्कूलों के वाहन, एडीएम ने दिया अल्टीमेटम

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, August 12, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: तमाम सख्ती और जांच के बावजूद झांसी में 13 शिक्षण संस्थानों के वाहन बिना वैध फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में मामला सामने आने पर एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने संबंधित संस्थानों को जल्द से जल्द वाहनों की फिटनेस कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान एडीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के सामने इन संस्थानों के नाम भी रखे। इनमें सेंट माइकल स्कूल, महाचरण स्मारक महाविद्यालय, आलोक नायक विद्यालय, कर्मा एकेडमिक पब्लिक स्कूल, सेंट जॉन पॉल स्कूल, मारुति नंदन विद्यानिकेतन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिक्षण संस्थान, श्री गुरुदेव पब्लिक स्कूल, सेंट उमर पब्लिक स्कूल, श्रीराम राजा इंटर कॉलेज, श्रीराम धाम महाविद्यालय और वीरांगना लक्ष्मीबाई प्राइवेट आईटीआई विद्यालय शामिल हैं।

एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन वाहनों की फिटनेस जल्द कराई जाए। साथ ही स्कूल और कॉलेज वाहनों के चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने को भी कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी वाहन की फिटनेस नहीं मिलती है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।

जिले में चल रहे 2402 स्कूल वाहन

एआरटीओ हेमचंद्र गौतम ने बताया कि जिले में कुल 2402 स्कूली वाहन संचालित हो रहे हैं। जांच अभियान के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले 14 वाहनों का पंजीयन निलंबित किया जा चुका है।

प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वाहन फिटनेस और चालकों के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

बैठक में डीआईओएस रती वर्मा, रविंद्र पांडेय, एआरटीओ एसके अग्रवाल, एआरटीओ सुजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.