ताजा खबर

अस्पताल के एमडी के घर से लाखों की चोरी का आरोप, सफाई करने वाला युवक मां-पिता समेत नामजद

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, October 24, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में चिरंजीवी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. संजय त्रिपाठी के घर से लाखों रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने अपने घर में सफाई करने वाले युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक, उसकी मां और पिता के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. संजय त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि ज्योति नाम की महिला पिछले करीब दो साल से उनके घर में काम कर रही है। उसका बेटा दीपांशु भी लगभग एक साल से घर में सफाई करने आता था। डॉक्टर के मुताबिक, उनके घर से कई दिनों से रुपये गायब हो रहे थे। उन्होंने घर में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ भी की, लेकिन शुरुआत में चोरी का पता नहीं चल पाया।

डॉ. त्रिपाठी के अनुसार, बृहस्पतिवार को दीपांशु को घर से करीब एक लाख रुपये चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि उसने चाबी की मदद से फिंगरप्रिंट लॉक खोला और फिर मुख्य लॉकर व अलमारी से रुपये निकाल लिए। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी के पैसों से उसने चार पहिया गाड़ी, तीन पहिया ऑटो और एक होंडा बाइक खरीदी। इसके अलावा, कुछ रकम अपने पिता के बैंक खाते में जमा कर दी थी।

डॉ. संजय त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने दीपांशु, उसकी मां ज्योति और पिता रामनरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.