ताजा खबर

झांसी में बीमा पॉलिसी के नाम पर 23.52 लाख की साइबर ठगी

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, February 28, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी में बीमा पॉलिसी की रकम दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग से 23.52 लाख रुपये की ठगी कर ली। खुद को कभी बीमा कंपनी का अधिकारी तो कभी सरकारी विभाग का कर्मचारी बताकर जालसाजों ने अलग-अलग बहानों से रकम बैंक खातों में ट्रांसफर कराई। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

नवाबाद थाना क्षेत्र के अशोक वैली निवासी सुरेश चंद्र के मुताबिक 17 जनवरी को उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का कर्मचारी बताया और कहा कि वर्ष 2013-14 में ली गई उनकी पॉलिसी किस्त न जमा होने के कारण बंद हो गई है। उसने भरोसा दिलाया कि 30 हजार रुपये जमा करने पर पॉलिसी मैच्योर होकर 1.84 लाख रुपये वापस मिलेंगे। ठग ने पॉलिसी से जुड़ी निजी जानकारी भी साझा की, जिससे बुजुर्ग को उस पर विश्वास हो गया।

इसके बाद जालसाजों ने कोविड लाभ जोड़कर 11.84 लाख रुपये दिलाने का लालच दिया और सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर 2.91 लाख रुपये जमा कराए। फिर बॉन्ड निरस्त कराने, पेनाल्टी खत्म करने और वित्त मंत्रालय से फाइल मंजूर कराने जैसे बहाने बनाकर लगातार रकम मांगते रहे। आरोपी ने खुद को एएफसीडी विभाग का अधिकारी बताते हुए मुंबई स्थित कार्यालय का फर्जी पता भी दिया।

झांसे में आकर बुजुर्ग ने अलग-अलग तारीखों में कुल 23,52,409 रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीतने के बाद जब रकम वापस नहीं मिली, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। साइबर सीओ पीयूष पांडेय के अनुसार शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और बैंक खातों व कॉल डिटेल के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.