ताजा खबर

शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, February 25, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: थाना पूंछ क्षेत्र के बाबई रोड निवासी 22 वर्षीय रंजना का शव संदिग्ध हालात में कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला। विवाह को अभी महज 12 दिन ही हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

रंजना की शादी 12 फरवरी को उरई के नया रामनगर निवासी नंदकिशोर ने अपनी बड़ी बेटी का विवाह बाबई रोड निवासी देवेंद्र वर्मा, पुत्र हरिशंकर, से किया था। देवेंद्र पेशे से होटल में रसोइया है। पिता का आरोप है कि शादी में नकद और अन्य सामान मांग के अनुरूप दिया गया था, लेकिन विदाई के कुछ दिन बाद से ही रंजना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके आने पर उसने अपनी मां को इस बारे में बताया था। समझाइश देकर उसे दोबारा ससुराल भेज दिया गया था।

मंगलवार सुबह ससुराल पक्ष ने रंजना के फंदे से लटके होने की सूचना दी। मायके वालों का आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर उन्होंने रंजना के मुंह में कपड़ा ठूंसा देखा और शरीर पर चोट के निशान भी पाए। इसे लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति देवेंद्र समेत परिवार के तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.