ताजा खबर

शंकरगढ़ में 55 वर्षीय व्यक्ति ने जहर निगलकर दी जान

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, February 21, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित शंकरगढ़ गांव में 55 वर्षीय दौलती पुत्र धनु ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। अचेत अवस्था में मिलने के बाद परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के अनुसार दौलती निजी काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह शराब का आदी था, जिसके चलते उसके फेफड़ों और लीवर में गंभीर बीमारी हो गई थी। लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था और दो बार ऑपरेशन भी हो चुका था, लेकिन स्वास्थ्य में विशेष सुधार नहीं हुआ। लगातार बीमारी और शारीरिक कमजोरी के कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगा था।

शुक्रवार सुबह वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ घंटों बाद दिगारा गढ़ी के पास वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां जांच में जहरीला पदार्थ सेवन करने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.