ताजा खबर

झांसी में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: 4 साल के बच्चे समेत 3 की मौत,1 घायल

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 20, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बबीना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बीएचईएल (BHEL) टाउनशिप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 4 साल के मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीओ (सदर) प्रिया सिंह के अनुसार, बाइक पर सवार चारों लोग अस्पताल में भर्ती एक मरीज को देखकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। बाइक पर आनंद रजक (50), उनकी पत्नी उर्मिला (45), उनका 4 साल का पोता संस्कार और गांव का ही 22 वर्षीय युवक रवींद्र कुमार सवार थे।

हादसा इतना भीषण था कि उर्मिला और 4 साल के मासूम संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे रवींद्र कुमार ने देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आनंद रजक का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.