ताजा खबर
Petrol Diesel Prices : पानी के भाव बिक रहा क्रूड! पेट्रोल-डीजल भी सस्‍ता लेकिन बिहार में बढ़े रेट   ||    Gold-Silver Price Today 7 April 2025: आज सुबह क्या है सोना-चांदी के दाम, देखें अपने शहर का भाव   ||    SRH vs GT IPL Match : सिराज-शुभमन ने किया सनराइजर्स को चित, हैदराबाद में बजा गुजरात का डंका   ||    Stock Market Update: ट्रंप के टैरिफ वॉर से बाजार में भूचाल! सेंसेक्स 4000 अंक गिरकर खुला; निफ्टी 100...   ||    झांसी में स्विमिंग पूल मालिक पर जानलेवा हमला, दबंगों ने पूल में डुबो-डुबोकर मारने की की कोशिश   ||    झांसी रेल मंडल के 50 कर्मियों को मिला रेल सेवा पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मान   ||    Fact Check: पुलिसकर्मी ने सरेआम NCP नेता को जड़ा थप्पड़, साल 2013 का वीडियो हाल का बताकर वायरल   ||    इतिहास के पन्नों से: 5 अप्रैल का दिन – एक ऐतिहासिक यात्रा   ||    POEM-4 ने पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश किया: इसरो   ||    रेलवे परियोजनाओं से कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा: पीएम मोदी   ||    कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या   ||    Modi in Sri lanka: पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकत...   ||    बुरी तरह घायल हुए इमाम उल हक, सीधे जबड़े पर जाकर लगा थ्रो; एम्बुलेंस में ले जाया गया बाहर   ||    IPL 2025: LSG से हारने के बाद रोने लगे हार्दिक पांड्या? वायरल हुई MI के कप्तान की तस्वीर   ||    IPL Points Table: 12 रनों से हारने के बाद अंक तालिका में फिसली मुंबई इंडियंस, LSG को हुआ फायदा   ||    Petrol-Diesel Price 05 April 2025: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी,जानिए क्या है आज का भाव   ||    Gold Rate Today: महाअष्टमी पर सोने के दाम पर लगा ब्रेक, आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट   ||    US strikes on Houthi: अमेरिका ने सिर्फ 25 सेकेंड में हूतियों को कर दिया तबाह! ट्रंप ने शेयर किया वीड...   ||    पति-पत्नी, प्राइवेट तस्वीरें और ब्लैकमेलिंग... परेशान होकर किया दोस्त का कत्ल, 9 टुकड़ों में मिली ला...   ||    नए बिल में क्या है '12 साल की लिमिट' वाला प्रावधान, जिससे वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगेगी लगाम   ||    +++ 

फिल्म रिव्यु - Dream Girl 2

काश राज शांडिल्य ने थोड़ी कहानी पर काम कर लिया होता....

Posted On:Wednesday, September 13, 2023

बॉलिवुड में अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाए, तो उसके निर्माता तुरंत बिना किसी नई कहानी के उसके सीक्वल की घोषणा कर देते हैं। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 भी करीब चार साल पहले आई फिल्म ड्रीम गर्ल की सीक्वल है। इस फिल्म के कुछ किरदार पुरानी फिल्म से लिए गए हैं, लेकिन इस फिल्म का पुरानी फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।

क्या है ड्रीम गर्ल 2 की कहानी?

फिल्म की कहानी के मुताबिक करम उर्फ पूजा (आयुष्मान खुराना) अपने पिता जगजीत (अन्नू कपूर) के साथ आगरा में रहता है और कर्ज में डूबे बाप-बेटे जैसे तैसे धार्मिक कार्यक्रमों में गा-बजाकर अपना गुजारा चलाते हैं। करम एक अमीर बाप की बेटी परी (अनन्या पांडे) को चाहता है। पुरानी बॉलिवुड फिल्मों की तरह परी के पिता जयपाल (मनोज जोशी) ने उसके आगे तीन बड़ी शर्तें घर, नौकरी व 25 लाख रुपए छह महीने में हासिल करने की शर्त रख देता है। जल्दी पैसा कमाने की चाहत में करम पूजा बनकर सोना भाई (विजय राज) के डांस बार में बार गर्ल बन जाता है। एक दिन उसका दोस्त स्माइली (मनजोत सिंह) एक ऐसा ऑफर लेकर आता है, जिसमें करम को 50 लाख रुपए मिल रहे थे। पैसे के लालच में करम उस ऑफर को हां तो कर लेता है, लेकिन फिर एक के बाद एक मुसीबत में उलझता चला जाता है। क्या करम को पूजा मिल पाती है? यह जानने के लिए आपको सिनेमा जाना होगा।

परफॉरमेंस -

इस फिल्म के आयुष्मान खुराना ने काफी मेहनत की है और वो पर्दे पर नजर भी आती है. फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में उन्होंने लड़की की आवाज निकालकर सभी को चौंका दिया था, तो वहीं 'ड्रीम गर्ल 2' में उनकी अदाएं भी देखने लायक हैं. पूजा के अवतार में आयुष्मान काफी कमाल लगे हैं. उनके बात करने के तरीके से लेकर चलना और डांस करने तक सबकुछ काफी बढ़िया है. उन्होंने एक लड़की की अदाओं को मानो घोलकर पी लिया हो. हालांकि कुछ एक जगह वो असहज भी नजर आ ही जाते हैं. वहीं अन्नू कपूर ने एक बार फिर महफिल लूट ली। जबकि परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, सीमा पाहवा व अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों ने अपने अपने रोल में बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म में अनन्या पांडे का रोल वैसे ही ज्यादा नहीं है और उसमें भी वह कुछ खास नहीं कर पाईं।

डायरेक्शन -

डायरेक्टर राज शांडिल्य ने पंजाबी हिट फिल्म कैरी आन जट्टा के लेखक नरेश कथूरिया के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी है। लेकिन अफसोस कि इस कॉमेडी जॉनर की फिल्म में उन्होंने मसाले तो भरपूर डाल दिए, लेकिन कहानी के मामले में उतनी मेहनत नहीं की। फिल्म की कहानी पहले आधे घंटे में तेजी से आगे बढ़ती है और उत्सुकता जगाती है कि आगे कुछ नया होगा, लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म की कहानी बहुत सारे किरदारों में उलझ जाती है। हालांकि डायरेक्टर ने फिल्म में ढेरों कॉमेडी सीक्वेंस डाले हैं, जो कि टुकड़ों में आपको गुदगुदाते हैं। लेकिन अगर उन्होंने कहानी के लेवल पर भी थोड़ी और मेहनत की होती, तो ड्रीम गर्ल 2 को ड्रीम गर्ल जितना बेहतर बना सकते थे।

बात म्यूजिक की करें, तो 'दिल का टेलिफोन 2' के अलावा कोई दूसरा गाना सिनेमा से बाहर आकर याद नहीं रहता। अगर आप कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं, तो इस फिल्म को देखने सिनेमा जा सकते हैं। वरना पिछली ड्रीम गर्ल को भी ओटीटी पर दोबारा देखकर काम चला सकते हैं।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.