ताजा खबर
Mangal Nakshatra Parivartan: शनि के नक्षत्र में मंगल करेंगे प्रवेश, 12 अप्रैल के बाद 3 राशियों के धै...   ||    7 अप्रैल का इतिहास: विश्व और भारत में महत्वपूर्ण घटनाएं   ||    Fact Check: क्या विराट कोहली इस सीजन के बाद IPL से ले लेंगे संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे का सच   ||    IPL 2025: क्या RCB के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे रोहित शर्मा? कोच जयवर्धने ने दिया अप...   ||    IPL 2025: शुभमन गिल की लीडरशिप पर उठे सवाल, साथी खिलाड़ी को दर्द में ‘छोड़ने’ पर बवाल   ||    वक्फ बिल में हुए 10 बड़े बदलाव क्या? जानें मुस्लिमों की जिंदगी पर क्या असर   ||    दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में घर खरीदना हुआ मुश्किल, जानें कितने बढ़े रेट   ||    RSS में शामिल हो सकते हैं मुसलमान! मगर शर्तें लागू…मोहन भागवत का बड़ा बयान   ||    मुद्रा योजना से कितनी और कितने भारतीयों की बदली किस्मत? क्या था मकसद और क्या रहा रिजल्ट   ||    मेरे जिंदा रहते मैं किसी भी प्रार्थी की नौकरी जाने नहीं दूंगी, CM ममता का बड़ा ऐलान   ||    EPFO क्लेम सेटलमेंट का नया नियम क्या? जानें पहले से जुड़े बैंक खाते को नए खाते से बदलने का तरीका   ||    अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क के खिलाफ प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग, देखें Video   ||    क्या UK में होने वाला है ‘मास ब्लैकआउट’? ब्रिटेनवासियों को ‘सर्वाइवल किट’ तैयार रखने की सलाह   ||    भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों का वीजा बैन, जानें सऊदी अरब ने क्यों लिया फैसला?   ||    एक और हेलीकॉप्टर क्रैश…समुद्र के अंदर मिला मलबा; जानें जापान में कैसे हुआ हादसा?   ||    ट्रंप के टैरिफ से IPhone होगा महंगा! जानें कितने बढ़ सकते हैं दाम?   ||    TikTok को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, अभी बंद नहीं होगा, 75 दिनों की मोहलत   ||    Petrol Diesel Prices : पानी के भाव बिक रहा क्रूड! पेट्रोल-डीजल भी सस्‍ता लेकिन बिहार में बढ़े रेट   ||    Gold-Silver Price Today 7 April 2025: आज सुबह क्या है सोना-चांदी के दाम, देखें अपने शहर का भाव   ||    SRH vs GT IPL Match : सिराज-शुभमन ने किया सनराइजर्स को चित, हैदराबाद में बजा गुजरात का डंका   ||    +++ 

राहुल ने कहा हमारी सरकार बनी तो पहला काम जातीय जनगणना कराने का होगा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 10, 2023

मुंबई, 10 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शहडोल के ब्यौहारी में कहा, मध्यप्रदेश BJP-RSS की लैबोरेटरी है। यहां मरे हुए लोगों का इलाज होता है। यहां बीजेपी के नेता आदिवासियों पर पेशाब करते हैं। जो जानवरों को भी नहीं खिलाया जाता, वो सड़ा हुआ अनाज आपको देते हैं। राहुल ने जातीय जनगणना कराने की बात दोहराते हुए कहा, हमारी सरकार बनी तो पहला काम जातीय जनगणना कराने का होगा। राहुल ने कहा, अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है तो OBC वर्ग के अफसर सिर्फ 5 रुपए का निर्णय लेते हैं। अब आप ये बताइए कि अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है तो आदिवासी अफसर कितने रुपए का निर्णय लेते हैं। आदिवासी अफसर 100 रुपए में से सिर्फ 10 पैसे का निर्णय लेते हैं। आदिवासी वर्ग का इससे बड़ा अपमान नहीं होगा। पहले PM नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में वनवासी कहते थे। अब वे आदिवासी कहते हैं। मुंह से आदिवासी शब्द निकलता है, लेकिन दिल और दिमाग में वनवासी है। आदिवासी शब्द का मतलब हिंदुस्तान के वासी। यानी वे लोग, जो इस जमीन के मालिक थे। यहां पहले आए। वनवासी का मतलब है- आपका जमीन पर हक नहीं बनता। आप जंगल में रहते हो।

राहुल गाँधी ने आगे कहा, आडवाणी जी ने अपनी किताब में लिखा है, आरएसएस और बीजेपी की सच्ची लैबोरेटरी (कारखाना) गुजरात में नहीं, मध्यप्रदेश में है। बीजेपी के इस कारखाने में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है। उनका पैसा चोरी किया जाता है। महाकाल कॉरिडोर में भगवान शिव से चोरी की गई। स्कूल यूनिफॉर्म, मिड-डे मील के पैसे की चोरी की जाती है। बीजेपी के कारखाने में व्यापमं में एक करोड़ युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया गया। 40 लोगों की हत्या हुई। एमबीबीएस सीटें बिक गईं। पटवारी बनने के लिए 15 लाख रुपए की रिश्वत देना पड़ती है। यह मतलब था आडवाणी जी का, जब उन्होंने कहा कि एमपी में आरएसएस और बीजेपी की लैबोरेटरी बनेगी। साथ ही, 4.5 लाख जमीन के पट्‌टे बीजेपी सरकार ने रद्द कर दिए। हमारी सरकार ने 3.5 लाख पट्‌टे आपके हवाले कर दिए थे। जोबट, डिंडोरी, मंडला में बीजेपी ने हिंसा के साथ आदिवासियों की जमीनें छीनीं। मंदसौर में किसानों को गोली मारी गई। मैं गारंटी देता हूं, आपको आपका हक वापस देंगे।

उन्होंने आगे कहा, मैंने मोदी जी से कहा चलो जाति जनगणना करा दो। कभी वो पाकिस्तान, कभी अफगानिस्तान, कभी साउथ इंडिया की बात करेंगे। अरे, नरेंद्र मोदी जी जाति जनगणना के बारे में भी बोल दीजिए। अब मध्य प्रदेश का हर ओबीसी युवा ये समझ गया है कि वो बेरोजगार क्यों है, क्योंकि आपके लोग हिंदुस्तान की सरकार नहीं चला रहे। वो बजट की बात नहीं कर रहे। साथ ही कहा, हम मध्य प्रदेश की जनता से मोहब्बत करते हैं, हम झूठ नहीं बोलते। कर्नाटक में किया, अब हम यहां करने जा रहे हैं। माताओं-बहनों के बैंक अकाउंट में 1500 रुपए आएगा। पांच सौ रुपए का सिलेंडर आपके घर मिलेगा। सौ यूनिट बिजली फ्री। आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए तेंदूपत्ता 3000-4000 रुपए का। भोपाल में लड़की से रेप, बचाने पर भाई की हत्या: भोपाल में एक लड़की का बलात्कार होता है। जब उसका भाई उसको बचाने की कोशिश करता है तो पुलिस के सामने उसकी हत्या कर दी जाती है। ये है आरएसएस और बीजेपी की लैबोरेटरी का काम।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.