मार्च के महीने में आगरा के ताजमहल में बम मिलने की सूचना से हडकंप मच गया था | ताजमहल को पूरी तरह से खाली करा दिया गया था | बता दें, 112 पर बम होने की सूचना दी गई थी। मौके पर बम स्क्वाड की टीम पहुंच गयी थी | ताज के तीनों गेटों को बंद कर दिया गया था | जब बहुत जांच पड़ताल की गयी तब पता चला यह खबर फ़र्ज़ी थी | हल में कोई बम नहीं पाया गया था |
किसी ने फोन पर झूठी सूचना दी। सुबह ७.३० बजे ताजमहल में बम की सूचना मिलने पर बीडीएस की टीम ने परिसर में सर्च अभियान शुरू कर दिया था | सुबह लगभग ९.३० बजे तक सीआईएसएफ ने ताजमहल परिसर को सैलानियों से खाली करा लिया था | बताया जा रहा था कि लगभग एक हजार सैलानियों को ताजमहल परिसर से बाहर निकाला गया | सर्च अभियान पूरा होने के बाद दोपहर करीब साढ़े १२ ताजमहल का गेट पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया था |११२ नंबर पर बम की झूठी सूचना देने वाले युवक को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की गयी | सैलानियों के बीच हड़कंप न मचे इसिलए उन्हें कुछ नहीं बताया गया | परिसर में एएसआई के कर्मचारियों को भी अपने-अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर आने को कहा गया। तीनों गेटों पर ताले डाल दिए गए। वहीं पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस की तो पहले अलीगढ़ और बाद में फिरोजाबाद आई जहाँ से पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
Posted On:Wednesday, April 14, 2021